
शादी के चंद घंटों बाद हुई 37 साल के सिंगर की मौत, सदमे में पत्नी
AajTak
37 साल के हॉलीवुड सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है. उनके पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, शनिवार को ब्रेंडा संग शादी करने के कुछ घटों बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया था. जेक की पत्नी ब्रेंडा इस हादसे से सदमे में हैं.
हॉलीवुड के फेमस कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है. उन्होंने 26 नवंबर को शादी की थी. इसके कुछ घंटों बाद वो अपनी नींद में दुनिया छोड़ गए. सिंगर के अचानक हुए निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा, उनका परिवार और करीबी सदमे में हैं. जेक 37 साल के थे. उनकी मौत के कारण का पता अभी नहीं लग पाया है.
सदमे में है जेक की पत्नी
जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे. सिंगर के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, शनिवार को ब्रेंडा संग शादी करने के कुछ घटों बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया था. जेक की पत्नी ब्रेंडा का हाल पति के अचानक जाने के बाद बेहद बुरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है.
ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है ये सोचना पड़ रहा है. लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए. मेरा दिल चला गया है और मुझे उसकी जरूरत है. मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए. मैं ये सहन नहीं कर सकती. मुझे वो यहां वापस चाहिए.'
पब्लिसिस्ट ने कही ये बात

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












