
शादी का मौसम और राहुल-दिशा का नया गाना, सामने आया 'माधन्या' का पोस्टर
AajTak
राहुल ने सोशल मीडिया अपने नए गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- मेरे गाने 'माधन्या' का फर्स्ट लुक रिलीज कर रहा हूं. मुझे पता है आप इस गाने का लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे.
बिग बॉस 14 के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर राहुल वैद्य बहुत जल्द अपने नए म्यूजिक वीडियो के साथ सामने आने वाले हैं. इस म्यूजिक वीडियो में वे अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग रोमांस करने जा रहे हैं. उनके इस नए म्यूजिक वीडियो का नाम 'माधन्या' रखा गया है और इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्टर में दोनों राहुल और दिशा को दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












