
शादीशुदा है तापसी संग रश्मि रॉकेट में नजर आया मिर्जापुर का ये एक्टर, हॉलीवुड में भी किया है काम
AajTak
प्रियांशु मिर्जापुर में ये भी ठीक है तकियाकलाम से लोगों के जेहन में छा गए थे. वे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म एक्सट्रैक्शन का भी हिस्सा रहे हैं. 7 साल तक उन्होंने गर्लफ्रेंड वंदना जोशी को डेट किया फिर साल 2020 में शादी कर ली.
प्रियांशु पेन्युली वैसे तो अभिनय की दुनिया के लिए नया और एकदम फ्रेश चेहरा हैं मगर मिर्जापुर में एक्टर के सिर्फ एक तकियाकलाम ने उन्हें लोगों के बीच खासा पॉपुलर कर दिया. एक्टर अब तापसी पन्नू संग फिल्म रश्मि रॉकेट में नजर आए हैं.
प्रियांशु पेन्युली को करियर की शुरुआत में ही बड़ी फिल्म में काम मिल गया और वे मौजूदा समय में बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेस में से एक तापसी पन्नू के अपोजिट नजर आए हैं. इसमें उन्होंने कैप्टन गगन ठाकुर का रोल प्ले किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












