
शादीशुदा दोस्तों के बीच था समलैंगिक रिश्ता, संबंध बनाने से किया इनकार तो एक ने की दूसरे की हत्या
AajTak
छोटा उदेपुर के क्वांट में समलैंगिक संबंध के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथी की हत्या कर दी. गुस्से में आरोपी ने मफलर से गला घोंटकर हत्या की और मोबाइल तोड़कर भाग गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को दो दिन में गिरफ्तार कर लिया. दोनों शादीशुदा थे और अक्सर खेतों में मिलते थे.
गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां समलैंगिक संबंध के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन लूटकर तोड़ दिया, ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सके. लेकिन पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी को रायसंगपुरा गांव के निवासी बनसिंग राठवा का शव जामली गांव के खेत में मिला था. बनसिंग शादीशुदा था और घटना वाले दिन किसी के साथ बाइक पर देखा गया था. पुलिस ने जांच के दौरान इस सुराग के आधार पर आरोपी साबूत भाई राठवा को गिरफ्तार किया. पुलिस जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी करीब 15 दिन पहले मिले थे और उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए थे.
ये भी पढ़ें- गे कपल ने गोद लिए बच्चे, फिर किया यौन शोषण! इंटरनेट पर भी डालते थे फोटो, 100 साल की जेल
13 जनवरी को दोनों एक खेत में गए, जहां उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब आरोपी की बारी आई, तो बनसिंग ने इनकार कर दिया. इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने मफलर से बनसिंग का गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने बनसिंग का मोबाइल फोन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे डर था कि फोन के कारण उसकी पहचान हो जाएगी.
पुलिस ने 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
इसके बाद उसने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया. पुलिस ने 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें मृतक और आरोपी को एक साथ बाइक पर यात्रा करते हुए देखा गया. साबूत भाई राठवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने पहले अपराध से इनकार किया, लेकिन बाद में जुर्म स्वीकार कर लिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








