
'शांति के लिए कैंसर है इजरायल', ईरान पर हमले को लेकर भड़का उत्तर कोरिया, अमेरिका को भी दी चेतावनी
AajTak
उत्तर कोरिया ने ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा की है. उसका कहना है कि इजरायल पूरी दुनिया और मध्य-पूर्व की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों को भी चेतावनी दी है.
ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है. इस बीच उत्तर कोरिया ने कहा है कि इजरायल मिडिल ईस्ट की शांति के लिए कैंसर और दुनिया की शांति, सुरक्षा को बर्बाद करने वाला मुख्य अपराधी है.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के एक प्रवक्ता ने ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा करते हुए उसे मानवता के विरुद्ध अपराध बताया और चेतावनी दी कि इससे अस्थिर मध्य-पूर्व में व्यापक युद्ध छिड़ने का खतरा है.
कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, गुरुवार को देश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि उनका देश ईरान के नागरिकों, परमाणु और ऊर्जा स्थलों पर इजरायल के सैन्य हमलों पर गंभीर चिंता जताता है और इसकी कड़ी निंदा करता है.
प्रवक्ता ने कहा कि इजरायली हमलों में नागरिकों की हत्या 'मानवता के विरुद्ध अक्षम्य अपराध' है. उन्होंने इजरायल पर स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद का आरोप लगाया जिससे क्षेत्र में एक व्यापक युद्ध का खतरा बढ़ रहा है.
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और यूरोपीय देशों को भी दी चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध की शुरुआत के बाद से ही माना जा रहा है कि अमेरिका अपने सहयोगी इजरायल के साथ इस युद्ध में शामिल हो सकता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को अपने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले की प्लानिंग को मंजूरी दे दी है, लेकिन यह देखने के लिए फिलहाल उसे रोक रखा है कि ईरान अपना परमाणु प्रोग्राम छोड़ता है या नहीं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












