
शहादत के 13 साल! आज ही के दिन MP के खनन माफिया ने ली थी IPS नरेंद्र की जान, दिल्ली CM की सेक्रेटरी हैं पत्नी
AajTak
IPS Narendra Kumar Murder Case: आईपीएस नरेंद्र छलांग लगाकर ट्रैक्टर पर चढ़ गए. एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़ ली और दूसरे हाथ से ड्राइवर को रोकने की कोशिश की. लेकिन मनोज गुर्जर ने युवा आईपीएस को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. नीचे गिरने से पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए नरेंद्र के ऊपर से गुजर गए.
आज से ठीक 13 साल पहले 8 मार्च 2012 को मध्य प्रदेश के चंबल रेंज में घटी एक घटना ने सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. अवैध खनन के लिए कुख्यात इलाके में साल 2009 बैच के IPS अफसर नरेंद्र कुमार को बेरहमी से कुचलकर मार डाला गया था. इस दिल दहलाने वाली घटना में माफिया ने जानबूझकर पत्थरों से भरी एक ट्रॉली नरेंद्र पर चढ़ा दी, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हत्याकांड ने उस समय पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी थी और आज भी इस घटना की यादें लोगों के जेहन में ताजा हैं. तेज तर्रार युवा आईपीएस नरेंद्र कुमार आईएएस मधु रानी तेवतिया के पति थे. मधुरानी इन दिनों दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव हैं.
मथुरा के नौहझील के गांव लालपुर निवासी नरेंद्र कुमार 2009 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी थे. उस समय वे मुरैना जिले के बानमोर इलाके में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDO) के पद पर तैनात थे. नरेंद्र ने अवैध खनन और माफिया गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कड़े कदम उठाए थे. उन्होंने कई बार ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को जब्त किया और माफिया को सख्त चेतावनी दी थी. इस कार्रवाई से खनन माफिया बौखला उठा था.
होली के दिन लौट के घर न जा सके नरेंद्र कुमार
इसी बीच, 8 मार्च 2012 को होली को दिन था. एसडीओपी नरेंद्र कुमार अपने सरकारी बंगले पर रंग खेलने की तैयारी करवा रहे थे. इस दौरान अचानक नरेंद्र इलाके में त्यौहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए निकल पड़े. तभी इस पुलिस अधिकारी ने देखा कि बानमोर इलाके में बलुआ पत्थरों का अवैध खनन कर एक ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है. जब उन्होंने ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की. लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर की स्पीड तेज कर दी. नरेंद्र ने तुरंत अपने स्टाफ से कहा कि बैरिकेडिंग करे, लेकिन शातिर ट्रैक्टर चालक मनोज गुर्जर ने यूटर्न लेकर भागना चाहा.
इसी दौरान आईपीएस नरेंद्र छलांग लगाकर ट्रैक्टर पर चढ़ गए और एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़ ली और दूसरे हाथ से ड्राइवर को रोकने की कोशिश की. लेकिन मनोज गुर्जर ने युवा आईपीएस को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. नीचे गिरने से पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए नरेंद्र के ऊपर से गुजर गए. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और घायल आईपीएस को ग्वालियर शहर में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: नरेंद्र की जान को था खतराः मधुरानी तेवतिया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










