
शहनाज गिल के 'साड्डा कुत्ता' रैप पर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल
AajTak
रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण रील लाइफ पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका अदा करेंगी. इसके अलावा रणवीर सिंह के पास और भी कई फिल्में हैं, जिनमें वह नजर आएंगे.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए एक्टर को विश किया है. इस वीडियो में दोनों ही शहनाज गिल के रैप सॉन्ग 'साड्डा कुत्ता' पर डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि दीपिका और रणवीर, दोनों का ही सोशल मीडिया गेम ऑनप्वॉइंट रहा है. इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर के लिए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












