
शराब पीकर नाबालिग से दरिंदगी की, फिर घोंट दिया गला... दिल्ली पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोचा
AajTak
नरेला में 14 साल की लड़की के साथ दो लोगों ने 12 फरवरी को गैंगरेप किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया.
राजधानी दिल्ली के नरेला में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में फरार आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपी ने पहले पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी को गोली लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खाली कारतूस बरामद किया.
गैंगरेप और हत्या के इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. दरअसल, नरेला निवासी संतोष तिवारी ने 15 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था. साथ ही दो लोगों के खिलाफ उन्होंने लड़की के अपहरण का शक भी जताया.
दुकान से मिला लड़की का शव फिर 19 फरवरी को सन्नोथ गांव निवासी और नेल पॉलिश कारोबारी राहुल राय ने पुलिस को बताया उसकी दुकान से दुर्गंध आ रही है. पुलिस ने जब दुकान को खोला तो देखा कि वहां एक बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ था. जांच में पता चला कि यह वही बच्ची है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके पिता ने दर्ज करवाई थी. राहुल ने पुलिस को बताया कि मौके से उसकी दुकान में काम करने वाला सुनील भी लापता है.
21 फरवरी को एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने लड़की के शव को जहांगीरपुरी के मुर्दाघर में भिजवा दिया. लड़की से दरिंदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी सचिन को 21 फरवरी के दिन सन्नोथ गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया, जब वह दिल्ली से मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था.
शराब पीकर किया गैंगरेप, फिर कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो पता चला कि उसने सुनील के साथ मिलकर 12 फरवरी की शाम मेट्रो विहार में जमकर शराब पी. फिर मिलकर लड़की को दुकान बुलाने का प्लान तैयार किया. दोनों ने धोखे से लड़की को बुलाया और एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसके 'प्लाजो' की मदद से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी.
भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी तभी से पुलिस दूसरे आरोपी सुनील की तलाश कर रही थी. 2 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सुनील शाहपुर गढ़ी जंगल क्षेत्र से किसी से मिलने आ रहा है. सब इंस्पेक्टर मनीष त्यागी ने अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया. रात के समय 1:30 बजे जब आरोपी वहां से गुजर रहा था तो उसने पुलिस को देख लिया. वह वहां से भागने लगा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा. इसी बीच आरोपी सुनील ने पुलिस पर देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







