
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल के बेटे के घर मारा छापा, देखें
AajTak
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जांच के दौरान चैतन्य बघेल का नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. देखें...
More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












