
शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब का कहर, 5 की मौत
AajTak
जानकारी मिली है कि देर शाम महादलित टोले में शराब पार्टी हुई थी. उस पार्टी में 8 -10 की संख्या में लड़कों ने शराब पी थी. शराब पीने के बाद से ही उन लड़कों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई.
बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को काफी सख्ती से लागू किया हुआ है. दावे होते हैं कि राज्य में इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं. लेकिन अब उसी शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है. ये घटना जुड़ावनपुर थाने के हजपुरवा की है.More Related News













