
शराबबंदी की सियासत... पूरा विपक्ष और सहयोगी भी नाराज, फिर भी नीतीश के पीछे नहीं हटने के पीछे ये हैं 5 बड़े फैक्टर
AajTak
नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष तो विपक्ष. सहयोगी भी नाराज हुए. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के फैसले पर अडिग रहे. नीतीश के अपने फैसले पर डट जाने के पीछे कौन से बड़े फैक्टर हैं?
बिहार की राजनीति में साल 2016 के बाद शराबबंदी भी बड़ा मु्द्दा बनकर सामने आया है. यही वह साल था जब नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू किया था. बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है. साल के अंत तक नई सरकार चुनने के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों में शराबबंदी भी बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने हाल ही में शराबबंदी को विफल बताते हुए इसे तुरंत खत्म करने की मांग की थी. जीतनराम मांझी शराबबंदी के गुजरात मॉडल को लागू करने की मांग कर चुके हैं. वहीं, चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने तो सत्ता में आने पर एक घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म करने का वादा तक कर दिया है. बिहार सीरीज में आज बात करते हैं इसी शराबबंदी की सियासत की.
साल 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी लेकिन महागठबंधन का सीएम फेस रहे नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने. सरकार गठन के कुछ ही महीनों बाद नीतीश कुमार ने सूबे में पूर्ण शराबबंदी का ऐलान कर दिया.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी साल 2016 में लागू हो गई. तब से अब तक कई बार जेडीयू के सहयोगी बदले, शराबबंदी हटाने और पुनर्विचार की मांग उठी. विपक्ष की कौन कहे, सहयोगी भी नाराज हुए. लेकिन सीएम नीतीश अपने फैसले पर अडिग रहे. नीतीश के शराबबंदी पर पीछे नहीं हटने के फैसले के पीछे ये पांच फैक्टर वजह बताए जा रहे हैं.
1- महिला वोटबैंक
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के फैसले पर नीतीश कुमार के अडिग रहने के पीछे एक बड़ी वजह महिला वोटबैंक है. कुल 13 करोड़ आबादी वाले बिहार में महिलाओं की भागीदारी छह करोड़ से ज्यादा है. शराबबंदी की मांग भी महिलाएं ही कर रही थीं. साल 2016 में पूर्ण शराबबंदी के फैसले से महिला वोटबैंक पर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की पकड़ मजबूत हुई है. बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शराबबंदी के प्रावधानों में कुछ ढील जरूर दी, लेकिन फैसले पर अडिग रही तो इसके पीछे महिला वोटबैंक को नाराज नहीं करने की रणनीति भी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







