
शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की मुलाकात, क्या हुई बात?
AajTak
गोरखपुर प्रवास पर आए सरसंघचालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माधव धाम में मुलाकात की. संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करीब 40 मिनट बातचीत चली.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री की ताजपोशी की बारी है. हालांकि इससे पहले सूबे में सियासी हलचल फिर बढ़ गई है. हलचल बढ़ने का कारण, योगी के गढ़ यानी गोरखुपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत का पहुंचना है.
बताया जा रहा है कि शनिवार को गोरखपुर प्रवास पर आए सरसंघचालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माधव धाम में मुलाकात की. संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करीब 40 मिनट बातचीत चली. इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. योगी ने संघ प्रमुख को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया है.
वहीं, RSS प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय (19 से 22 मार्च) दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. वो संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 20 और 21 मार्च को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे. 22 मार्च को कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. बाबा गंभीरनाथ सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक और उनके परिजन हिस्सा लेंगे.
25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
गौरतलब है कि 25 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य की दूसरी पारी की शपथ लेंगे. उसके पहले संघ प्रमुख से उनकी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं. इस खास मौके के लिए गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा.
4 दर्जन मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ!

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








