
शख्स ने परिजनों के साथ खेला खूनी खेल, कुल्हाड़ी से की मां और 3 माह के बेटे की हत्या
AajTak
छत्तीसगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 30 वर्षीय शख्स ने पत्नी से बहस के बाद अपनी मां और 3 माह के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इस दौरान पत्नी भी घायल हो गई जिसका धमतरी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक एक 30 वर्षीय शख्स ने कुल्हाड़ी से अपनी मां और दो महीने के बेटे की हत्या कर दी और जबकि हमले के दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना शनिवार को पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव में हुई. पुरुर पुलिस थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी की पहचान भवानी निषाद के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने शनिवार शाम को अरेस्ट कर लिया है.
कुछ दिन पहले एटीएम चुराकर की थी चोरी
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी शख्स ने लगभग एक सप्ताह पहले कथित तौर पर एक ग्रामीण का एटीएम कार्ड चुरा लिया और उसका उपयोग करके उस व्यक्ति के खाते से 40,000 रुपये निकाल लिए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में ग्रामीणों ने चोरी के बारे में बात करना शुरू कर दिया और आरोपी पैसे चुराने के लिए ग्लानि महसूस करने लगा.
नशे में धुत होकर पहुंचा था घर
शनिवार को आरोपी नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और इस बात को लेकर अपनी पत्नी से बहस करने लगा. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, मां और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए कहा कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा और खुद को भी मार डालेगा. पुलिस अधिकारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी के पिता घर में मौजूद नहीं थे. जैसे ही गांव वालों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया.
पत्नी की हालत खतरे से बाहर

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






