
शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे 63 साल के किसान की मौत, हार्ट अटैक की वजह से गई जान
AajTak
पंजाब के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान ज्ञान सिंह ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसानों के दिल्ली चलो मार्च में वो भी बीते तीन दिनों से शामिल थे.
किसानों के एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान शूंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के अंबाला के पास शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक 63 साल के ज्ञान सिंह को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई.
रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं. किसान संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं जिसके बाद कई दौर की बीतचीत के बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया है.
शंभू सीमा पर डटे हुए हैं किसान
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया था. किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरू किया और तब से पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. किसान यूनियन नेताओं और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी. अगले दौर की बातचीत अब फिर रविवार को होगी.
बता दें कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से राजधानी दिल्ली में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है. संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने आज (16 फरवरी) भारत बंद का आह्वान किया है. इसके चलते बॉर्डर्स पर सघन चेकिंग चल रही है. इसके चलते दफ्तर का समय शुरू होते ही ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






