
वो विद्रोही जिसने सीरिया में सत्ता पलट दी, जानिए कौन है असद का राज खत्म करने वाला अबु मोहम्मद अल-जुलानी
AajTak
अबु मोहम्मद अल-जुलानी ने सीरिया के दमिश्क पर कब्जा कर राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल पुराने शासन का अंत कर दिया. अब उनका इरादा एक नई सरकार बनाने और अपनी छवि को सुधारने पर है.
सीरिया में पिछले हफ्ते हालात अचानक बदल गए. इसके बाद देखते ही देखते विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के लंबे शासन का अंत कर दिया. इस अभियान की कमान संभालने वाले शख्स हैं अबु मोहम्मद अल-जुलानी. जुलानी का नाम पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है. वो 1982 में सऊदी अरब में पैदा हुए. उनके पिता पेट्रोलियम इंजीनियर थे. बचपन में सात साल तक सऊदी अरब में रहे, फिर उनका परिवार सीरिया लौट आया.
जुलानी ने 2003 में अल-कायदा जॉइन किया. उस वक्त अमेरिका ने इराक पर हमला किया था. फिर 2011 में उन्होंने अपना एक अलग ग्रुप बनाया, जिसे जबहात अल-नुसरा कहा गया. बाद में यही ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम (HTS) बन गया.
ISIS से अलग होने की कहानी
जुलानी ने अल-कायदा में रहते हुए अबु बक्र अल-बगदादी के साथ भी काम किया. लेकिन 2013 में उन्होंने ISIS से अलग होने का ऐलान कर दिया. इसके बाद उन्होंने ISIS के खिलाफ लड़ाई लड़ी.
HTS और जुलानी की नई पहचान
2018 में अमेरिका ने HTS को आतंकी संगठन घोषित कर दिया और जुलानी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा. लेकिन जुलानी ने अपनी छवि बदलने की कोशिश की. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनका मकसद निर्दोष लोगों को मारना नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









