
'वो प्यार में बदला लेना चाहते थे...', रावण पर ये क्या बोल गए मुकेश छाबड़ा, सैफ भी दे चुके हैं विवादित बयान
AajTak
रामायण फिल्म की खूब चर्चा है. कभी रणबीर का लुक वायरल होता है तो कभी कोई ऐसा बयान दे जाता है कि वो डिस्कशन का टॉपिक बन जाता है. मुकेश छाबड़ा ने नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण की कास्टिंग की है. मुकेश का मानना है कि रावण अपने तरीके से सही थे क्योंकि वो प्यार में थे.
जब भी धर्म ग्रंथ रामायण पर कोई फिल्म बनती है तब अकसर ही फिल्म से जुड़ा कोई न कोई शख्स ऐसे स्टेटमेंट दे जाता है जिस पर विवाद गहरा जाता है. इस बार फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सब हैरान रह गए हैं.
रामायण फिल्म की खूब चर्चा है. कभी रणबीर का लुक वायरल होता है तो कभी कोई ऐसा बयान दे जाता है कि वो डिस्कशन का टॉपिक बन जाता है. मुकेश छाबड़ा ने नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण की कास्टिंग की है. द रणवीर शो में बातचीत के दौरान मुकेश ने रामायण के हिंदू पौराणिक कैरेक्टर रावण के बारे में विवादित बयान दिया. मुकेश का मानना है कि रावण अपने तरीके से सही थे.
'प्यार में थे रावण'
मुकेश ने कहा- यार वो भी तो प्यार में ही थे ना. वो बदला लेना चाहते थे, लेकिन वो प्यार में भी थे. जहां तक मैं रावण को समझता हूं, वो दुष्ट और बदला लेने वाले थे, लेकिन उनका बदला उनकी बहन के लिए प्यार से प्रेरित था. उन्हें अपनी बहन के लिए जो करना था, वो करना ही था. वो भी अपनी तरफ से ठीक थे. युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वो सही पक्ष में हैं. लेकिन आखिरकार, रावण प्रेम से प्रेरित थे.
सैफ भी दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें, साल 2020 में सैफ अली खान को भी अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी थी. उन्होंने ओम राउत की रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष में लंकेश का किरदार निभाया था. एक बातचीत में उन्होंने कहा था- एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है, इसमें कम बाउंड्रीज हैं. लेकिन हम उसे थोड़ा इंसानियत वाला बनाएंगे. मनोरंजन का लेवल बढ़ाएंगे, सीता के अपहरण और राम के साथ हुए युद्ध को सही ठहराएंगे, क्योंकि ये लक्ष्मण के उनकी बहन सूर्पनखा की नाक काटने के बदले में किया गया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












