
'वो जबरन मोदी के गले चिपक जाते हैं, BSP यह सब नहीं करती'- मायावती का राहुल पर तंज
AajTak
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मेरी सरकार को बदनाम करने की तमाम कोशिशें की हैं. उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभाल नोचे की तरह हो गई है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से शनिवार (9 अप्रैल) को मायावती पर दिए गए बयान पर बसपा सुप्रीमो ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी जबर्दस्ती पीएम मोदी के गले चिपक जाते हैं, लेकिन बीएसपी ये सब नहीं करती. इतना ही नहीं, मायावती ने कहा कि राहुल गांधी ने मेरी सरकार को बदनाम करने के लिए कभी पैदल मार्च किया तो कभी धरना दिया, लेकिन उन्होंने दूसरी सरकारों में ऐसा कुछ नहीं किया.
मायावती ने कहा कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह हो गई है. वह सिर्फ बीएसपी पर उंगली उठा रहे हैं. बीएसपी को लेकर कांग्रेस को 100 बार सोच समझकर बोलना चाहिए. साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम करने का अपना तरीका है. जब कोई मामला होता है, तो ये लोग गली कूचों में चले जाते है, रोड पर बैठ जाते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ये सब नहीं करती है.
'कांग्रेस पहले खुद में झांक कर देखे'
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव सपा के साथ लड़ा था. तब भी बीजेपी को नहीं रोक पाई थी, इसका भी जवाब कांग्रेस को देना चाहिए. लिहाजा कांग्रेस दूसरी पार्टी के बारे में कुछ भी कहने से पहले खुद में झांक कर देखे. राहुल गांधी पहले अपना बिखरा हुआ घर संभालें.
गलत आरोप लगा रहे हैं राहुल गांधी
मायावती ने कहा कि राजीव गांधी ने भी बीएसपी को बदनाम और कमजोर करने के लिए कांशीराम को CIA का एजेंट बता दिया था. अब उन्हीं की राह पर चलकर राहुल गांधी भी इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं कि मायावती बीजेपी की सेंट्रल एजेंसी से डरती हैं, जबकि इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












