
'वो किसान नहीं मुखौटा थे, सरकार का बड़प्पन जो कृषि कानून वापस लिए', आजतक से बोले मनोहर लाल खट्टर
AajTak
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 'पंचायत आजतक' में शंभू बॉर्डर पर किसानों पर फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि वह किसानों के नाम पर एक मुखौटा हैं, क्योंकि किसान को खेती कैसे होती और कैसे अच्छी खेती कर आदमनी बढ़ाएं, ये काम होता है.
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 'पंचायत आजतक' में शंभू बॉर्डर पर किसानों पर फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि वह किसानों के नाम पर एक मुखौटा हैं, क्योंकि किसान को खेती कैसे होती और कैसे अच्छी खेती कर आदमनी बढ़ाएं, ये काम होता है. उन्होंने कहा कि किसान तीन कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने वापस ले लिया ये पीएम मोदी का बड़प्पन है. पीएम ने सोचा कि इतना विरोध है तो कानून वापस ले लिए. उन्होंने कहा कि जब तीनों कृषि कानून वापस ले लिए तो कोई मुद्दा नहीं बचा. लेकिन एक ग्रुप ऐसा है जिसे सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना है. उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में किसानों के लिए कई काम किए, इसलिए हरियाणा का किसान आंदोलन नहीं करता. खट्टर ने कहा कि लाल किले पर 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है, उस पर चढ़ाई करना, लोकतंत्र की व्यवस्था पर खिलवाड़ करने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछली बार दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान लोगों को परेशानी हुई. हमने एक साल भुगता. देश बड़ा है उसी की चिंता सभी करनी चाहिए. राजकाज बड़ी चीज नहीं है.
इस बार बीजेपी Vs बीजेपी देखने को मिल रहा है, इस पर खट्टर ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था देखी जाती है कि एक सीट पर कई लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी का एक सिस्टम है. उसी के आधार पर एक आदमी को टिकट मिलती है. ऐसे में हम बाकी लोगों को मना लेते हैं. क्या कुमारी सैलजा के लिए अभी भी बीजेपी के दरवाजे खुले हैं? इस पर खट्टर ने कहा कि पवन खेड़ा ने तो मुझे ही कह दिया कि जिस दिन से सीएम की कुर्सी गई है तब से इन्होंने कांग्रेस के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं लेकिन हमारे दरवाजे इनके लिए बंद हैं. खट्टर ने कहा कि मैं पवन खेड़ा से कहूंगा कि उनके जो दरवाजे हैं उसमें इलेक्ट्रोनिक लॉग लगा हुआ है, उस लॉक का पासवर्ड मेरे पास है, जिसे चाहेंगे उसे निकालेंगे और जिसे चाहेंगे उसे वहीं रखेंगे.
खट्टर ने कहा कि मैं 2014 में सीएम बनने के बाद पीएम मोदी के पास गया और कहा कि आपने मुझे सीएम तो बनवा दिया, लेकिन मुझे तो कोई अनुभव नहीं है. तो उन्होंने बड़ी मजेदार बात कही कि आप विधायक बनकर सीएम बने हैं, जिस दिन मैं सीएम बना था तब मैं तो विधायक भी नहीं था, जब मैंने सब सेट कर लिया तो आप भी कर लोगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








