
'वो अपमानजनक था, बहुत बुरा लगा...' यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'बेइज्जत' कर अपने ही मुल्क में घिरे डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी नोकझोंक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस के साथ युद्ध में अमेरिकी समर्थन महत्वपूर्ण है.
पिछले दिनों व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच तीखी झड़प हुई. इस घटना पर जेलेंस्की को यूरोप के कई देशों का समर्थन मिला. वहीं, रूस ने खुशी जताते हुए कहा कि यूक्रेनी नेता को वही मिला, जिसके वह हकदार थे. लेकिन आइए जानते हैं कि इस वाकये पर अमेरिका के नागरिकों का क्या खयाल है.
अमेरिका के ज्यादातर रिपब्लिकन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ ओवल दफ्तर में विवाद के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन किया है.
'जेलेंस्की को इस्तीफा...'
रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सुझाव दिया कि ज़ेलेंस्की को इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि शुक्रवार के विवाद ने कीव के लिए भविष्य के अमेरिकी सैन्य समर्थन को खतरे में डाल दिया है, लेकिन एक अन्य रिपब्लिकन सीनेटर ने ट्रंप पर 'पुतिन को गले लगाने' का आरोप लगाया.
ज़ेलेंस्की को अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा गया था. शनिवार को किंग चार्ल्स के साथ मीटिंग से एक दिन पहले, डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधान मंत्री कीर स्टारमर ने ज़ेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












