
'वोट चोरी का खतरा दरवाजे तक आया, एक होकर मुकाबला करना होगा...', SIR पर एमके स्टालिन का विरोध
AajTak
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को 'वोट चोरी की साजिश' बताते हुए इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और मतदाताओं के नाम हटाए जाने का खतरा है. DMK ने इसके खिलाफ हेल्पलाइन और कानूनी कार्रवाई दोनों शुरू की हैं.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए "वोट चोरी की साजिश" रची जा रही है, जिससे लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सूची से हटाए जा सकते हैं. सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "वोट चोरी का खतरा अब हमारे दरवाजे तक पहुंच चुका है, हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना होगा."
पचमढ़ी में दिए गए अपने संबोधन में स्टालिन ने कहा, "सही और पारदर्शी मतदाता सूची ईमानदार चुनाव की बुनियाद होती है. हम सुधार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना पर्याप्त समय और पारदर्शिता के की जा रही यह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है."
यह भी पढ़ें: BJP ने नागरिकों की मदद के लिए शुरू की हेल्पलाइन, SIR से जुड़े सवालों की मिलेगी जानकारी
स्टालिन ने बताया कि उन्होंने सहयोगी दलों से चर्चा के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और 11 नवंबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं.
SIR फॉर्म की मांगों पर भी भड़के स्टालिन
स्टालिन ने SIR फॉर्म की जटिलताओं और भ्रमित करने वाले सवालों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "फॉर्म में तीन बार रिश्तेदार का नाम पूछा गया है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस रिश्तेदार की बात हो रही है. मामूली गलती पर भी मतदाता का नाम हटाया जा सकता है."

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







