
वॉशिंगटन-शिकागो टेकओवर, टैरिफ टेरर और गवर्नर बर्खास्त... 3 बवाली स्टेप लेकर ट्रंप बोले, 'मैं तानाशाह नहीं...'
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड तैनात कर दिया है और इसके बचाव में कहा है कि वह क्राइम पर लगाम लगाना चाहते हैं. उन्होंने Executive Order के जरिए एक स्पेशल यूनिट बनाने का आदेश दिया है. डेमोक्रेट्स ने इस कदम को तानाशाही बताया है, जिसक ट्रंप ने 'मैं तानाशाह नहीं हूं' कहकर बचाव किया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों बड़े विरोध का सामना कर रहे हैं. उन्होंने वॉशिंगटन को टेकओवर कर लिया है और यहां नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी है. इसके बाद उनकी नजर इलिनॉइस के सबसे बड़े शहर शिकागो पर है, जहां वह केंद्रीय बलों की तैनाती करने और शहर को अपने नियंत्रण में लेने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने एक फेडरल गवर्नर को भी बर्खास्त कर दिया है. इस बीच उनके विरोधी उनपर "तानाशाही" के आरोप लगा रहे हैं, जिसपर उन्होंने जवाब दिया है, "मैं तानाशाह नहीं हूं."
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड की तैनाती का बचाव किया और संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर इसे दूसरे शहरों में भी भेजा जा सकता है. ट्रंप का यह कदम चौंकाने वाला है. कुछ महीने पहले ही एक सर्वे में सामने आया था कि अमेरिका की बड़ी आबादी उन्हें एक "खतरनाक तानाशाह" मानती है. इसी बीच वॉशिंगटन में अपराध को लेकर ट्रंप की नाराजगी ने नया मोड़ ले लिया और यहां उन्होंने क्राइम इमरजेंसी घोषित कर दी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने में कुछ ही घंटे बाकी... US ने जारी किया नोटिफिकेशन
ट्रंप ने सोमवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया, जिसके तहत डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को एक स्पेशल नेशनल गार्ड यूनिट ट्रेन करने की जिम्मेदारी दी गई है. इस यूनिट को खासतौर पर वॉशिंगटन में "पब्लिक सेफ्टी" सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा रहा है. आदेश में यह भी कहा गया है कि इस यूनिट के सदस्यों को फेडरल लॉ लागू करने के लिए डिप्युटाइज किया जाएगा. साथ ही, ट्रेंड किए जाने वाले नेशनल गार्ड्स को “रैपिड नेशनवाइड डिप्लॉयमेंट” के लिए भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है.
ट्रं ने कहा, "मैं तानाशाह नहीं हूं"
ऑर्डर पास करने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में अपने विरोधियों का मजाक उड़ाया और कहा, "वे (विरोधी) कहते हैं कि हमें उसकी जरूरत नहीं है. फ्रीडम, फ्रीडम... वह (अपने बारे में कि ट्रंप) तानाशाह है." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई में वह शिकागो में नेशनल गार्ड्स को तैनात कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा, "बहुत से लोग कह रहे हैं कि हमें शायद एक डिक्टेटर पसंद है, लेकिन मैं डिक्टेटर नहीं हूं. मैं समझदार और कॉमन सेंस रखने वाला इंसान हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







