
वैलेंटाइन्स डे पर राहुल-दिशा की मुलाकात से खुश सिंगर की बहन, कही ये बात
AajTak
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के प्रमुख दावेदारों में से एक राहुल वैद्य के लिए साल 2021 का वैलेंटाइन्स डे खुशनुमा होने जा रहा है. वे अपनी लेडी लव दिशा परमार से मिलने जा रहे हैं. इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया है. राहुल वैद्य की बहन भी इस बात से बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनका मानना है कि ये राहुल को मेंटल स्ट्रेंथ देगा.
बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. आने वाला वीकेंड का वार बिग बॉस 14 का आखिरी वीकेंड का वार होने जा रहा है. इस खास मौके पर वैलेंटाइन्स डे सोने पर सुहागा बन गया है. आखिरी वीकेंड का वार वैलेन्टाइन स्पेशल रखा गया है क्योंकि इसकी एक स्पेशल वजह भी है. बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के प्रमुख दावेदारों में से एक राहुल वैद्य के लिए साल 2021 का वैलेंटाइन्स डे जरा खुशनुमा होने जा रहा है. वे अपनी लेडी लव दिशा परमार से मिलने जा रहे हैं. इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया है. राहुल वैद्य की बहन भी इस बात से बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनका मानना है कि ये राहुल को मेंटल स्ट्रेंथ देगा. राहुल वैद्य की बहन श्रुति ने इसपर बात करते हुए पिंकविला से कहा कि- निसंदेह. मैं खुद चाह रही हूं कि वैलेंटाइन्स डे के दिन दिशा, राहुल के साथ हो. जब से राहुल ने ऑफिशियली दिशा को प्रपोज किया है तबसे शायद उनका इस तरह से इंटरैक्शन नहीं हुआ है. ये वाकई में अच्छा होगा कि दिशा जाकर राहुल से मुलाकात करें. बता दें कि कलर्स द्वारा इससे जुड़ा एक प्रोमो भी शेयर किया जा चुका है. प्रोमो में राहुल, दिशा को देख इमोशनल होते नजर आ रहे हैं. रोमांटिक मोमेंट तो तब बना जब उन्होंने दिशा को शीशे की दीवार के उस पार से किस भी किया. प्रोमो से तो साफ हो ही गया है कि बिग बॉस 14 का आखिरी वीकेंड का वार काफी रोमांटिक होता जा रहा है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












