
वैक्सीन लेने के लिए खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर, विवादों के बीच मीरा चोपड़ा ने दी सफाई
AajTak
मुम्बई से सटे ठाणे में वैक्सीनेशन का अजब मामला शनिवार को सामने आया. इसमें बताया जा रहा है कि कोरोना से बचने के लिए मीरा चोपड़ा ने वैक्सीन तो ली लेकिन उन्होंने खुद को हेल्थ केअर वर्कर बताया. मीरा चोपड़ा का एक फेक आईडी बनाया गया, जिसमें उनको ठाणे महानगरपालिका में कार्यरत एक निजी हेल्थ केयर कंपनी ने कोविड सेंटर में सुपरवाइजर दिखाया गया था.
तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा पर इल्जाम लगाया गया है कि उन्होंने मुंबई के ठाणे में स्थित एक हेल्थकेयर सेंटर का फेक आईडी कार्ड बनवाकर 18 से 44 साल की कैटेगरी के वैक्सीन लगवाया है. बीजेपी के लीडर मनोहर डुंबरे ने लगाया मीरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धोखे से पार्किंग प्लाजा वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन ली. डुंबरे ने ठाणे के पुलिस कमिश्नर से इस मामले की जांच की मांग की है. साथ ही जिस टीकाकरण केंद्र पर ये वैक्सीन मीरा चोपड़ा को लगाया गया उसमें और कितने ऐसे फेक आईडी के जरिए वैक्सीनेशन किया गया उसकी जांच की मांग भी की गई है. My statement on the articles that has been coming out fr my vaccine shot!! pic.twitter.com/wDE70YHsMo मीरा ने खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर?
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












