
वैक्सीन पर हाहाकार! ओडिशा में स्टॉक खत्म होने की वजह से बंद करने पड़े 700 सेंटर्स
AajTak
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के बाद अब ओडिशा से भी वैक्सीन की कमी हो गई है. हालात इतने खराब हैं कि ओडिशा में वैक्सीन की कमी के कारण 1400 में से 700 वैक्सीनेशन सेंटर्स को बंद करना पड़ा.
देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वैक्सीन की भयंकर कमी हो गई है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के बाद अब ओडिशा से भी यही हालात सामने आए हैं. हालात इतने खराब हैं कि ओडिशा में वैक्सीन की कमी के कारण 1400 में से 700 वैक्सीनेशन सेंटर्स को बंद करना पड़ा. अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का कहना है कि राज्य में कई जगह वैक्सीनेशन का काम रोक दिया गया है, हमारे पास सिर्फ दो दिन का ही स्टॉक बचा है. ऐसे में नया स्टॉक नहीं आता है, तो पूरे राज्य में वैक्सीनेशन ठप हो जाएगा. ओडिशा के मंत्री के मुताबिक, अभी उनके पास 5.34 लाख वैक्सीन की डोज़ हैं. उनके राज्य में हर दिन ढाई लाख डोज़ लगाई जाती हैं, यानी दो दिन में ये स्टॉक खत्म हो जाएगा. हमने केंद्र से मांग की है कि कम से कम 25 लाख डोज़ तुरंत भेज दें, ताकि अगले 10 दिन तक उनका काम चल जाए. स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि केंद्र को उन्होंने 15 लाख वैक्सीन देने की पहले भी अपील की थी, लेकिन कोई जवाब ही नहीं आ पाया. ओडिशा में वैक्सीनेशन के इन्चार्ज बिजया पानिगढ़ी का कहना है कि पहले वैक्सीन की कमी के कारण 400 सेंटर्स बंद किए गए, अब ये संख्या 700 पहुंच गई है. बिजया के मुताबिक, हमने बुधवार को 2 लाख लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा था, लेकिन हम 1.10 लाख टीके ही लगा पाए. ओडिशा के कई जिले तो ऐसे हैं, जहां पूरी तरह से वैक्सीनेशन ठप हो गया है.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







