
वैक्सीनेशन के बावजूद रूस में कोरोना की स्थिति गंभीर, 24 घंटे में 1000 मौतें, 33 हजार नए केस
AajTak
दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस ने रूस को भी खूब तबाह किया है. रूस में कोविड के चलते दैनिक मृत्यु पहली बार 1,000 से अधिक हो गई है. इसके अलावा 33,208 नए संक्रमण मामले सामने आए हैं. ये आंकड़ा भी एक दिन पहले की तुलना में 1000 ज्यादा है.
रूस में कोविड के चलते दैनिक मृत्यु पहली बार 1,000 से अधिक हो गई है. राष्ट्रीय कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने शनिवार को 1,002 मौतों की सूचना दी. शुक्रवार को ये आंकड़ा 999 था. इसके अलावा 33,208 नए संक्रमण मामले सामने आए हैं. ये आंकड़ा भी एक दिन पहले की तुलना में 1000 ज्यादा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












