
'वे हम पर टैरिफ लगाते हैं, हम उनपर लगाएंगे...', बोले ट्रंप, भारत का नाम लेकर कहा- फेयर होना चाहते हैं, जरूरी है रेसिप्रोकल टैरिफ!
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमलोग जल्द ही रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं- वे हमलोग पर चार्ज करते हैं, हम उन पर चार्ज करेंगे. चाहे वो कंपनी हो या एक देश, जैसे कि चीन और इंडिया. हम फेयर होना चाहते हैं इसलिए संयुक्त राज्य अमेरिका भी वही टैरिफ लगाएगा जो भारत और चीन जैसे अन्य देश अमेरिकी वस्तुओं पर लगाते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर टैरिफ लगाने की बात कही है. ट्रंप ने कहा है कि वे हम पर टैरिफ लगाते हैं, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे. डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएगा जितना भारत अमेरिकी सामान पर लगाता है.
राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी में आमूल-चूल बदलाव कर रहे हैं. आक्रामक ट्रेड पॉलिसी अपनाते हुए ट्रंप ने कई बार कहा है कि वो किसी भी देश पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे जितना वो देश अमेरिकी सामान पर लगाता है. ट्रंप ने पद संभालते ही मेक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाया था. लेकिन मेक्सिको और कनाडा को उन्होंने एक महीने की मोहलत दे दी थी. एक महीने की ये मोहलत खत्म होने वाली है.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की. तब ट्रंप और पीएम मोदी के बीच टैरिफ को लेकर चर्चा हुई. भारत ने अमेरिका से आयात किए जाने वाले प्रोडक्ट जैसे अमेरिकी व्हिस्की पर टैरिफ कम कर दिया था. सुपर अमेरिकी बाइक हार्ले डेविडसन पर भी भारत ने टैरिफ कम किया था. तब ऐसा लगा था कि भारत को ट्रंप की कड़ी टैरिफ पॉलिसी से राहत मिलेगी.
लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. ट्रंप ने टैरिफ का मसला एक बार फिर से छेड़ दिया है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमलोग जल्द ही रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं- वे हमलोग पर चार्ज करते हैं, हम उन पर चार्ज करेंगे. चाहे वो कंपनी हो या एक देश, जैसे कि चीन और इंडिया. हम फेयर होना चाहते हैं इसलिए संयुक्त राज्य अमेरिका भी वही टैरिफ लगाएगा जो भारत और चीन जैसे अन्य देश अमेरिकी वस्तुओं पर लगाते हैं."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाना चाहते थे, लेकिन तब तक कोरोना महामारी आ गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









