
'वे चारों देश खुश...', शहबाज शरीफ का बड़बोलापन, विदेश में भी बजाए भारत के खिलाफ फर्जी जीत के ढोल
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ फर्जी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि हाल में जिस चार देशों में वो गए, ये देखकर खुश हुए कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत हुई. साथ ही प्रधानमंत्री ने सिंधु जल समझौते को लेकर गीदड़भभकी दी.
केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते को स्थगित और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सैन्य और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जिससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया. पाक के चारों प्रांत में जल संकट गहराता जा रहा है.
भारत सरकार के सिंधु फैसले और ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान की बौखलाहट समय-समय पर सामने आ रही है.
मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से भारत को सिंधु जल समझौते को लेकर गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा, सिंधु जल समझौते के तहत हर एक बूंद की पानी पर पाकिस्तानयों का हक है. भारत बार-बार हमें पानी रोकने की धमकी देता रहता है. अगर इस बार उसने ऐसा किया तो उसे वैसा ही जवाब मिलेगा जैसा पहले मिला था.
उन्होंने चारों प्रांतों से आग्रह किया कि वे सब मिलकर जल संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाएं. ताकि उनपर भारत की धमकियों का कोई असर न हो.
चार देशों ने पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताई
प्रधानमंत्री शहबाज ने पेशावर में आयोजित ग्रैंड जातरा को संबोधित करते हुए अपने हालिया चार देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देशों को यह देखकर खुशी हुई कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विजय प्राप्त की है. यह जीत न केवल पाकिस्तान की प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी आवश्यक है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









