
वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, प्लेन से न्यूयॉर्क लाए गए राष्ट्रपति मादुरो
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला में सत्ता की धुरी हिला दी है. भीषण एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया है. इस कार्रवाई से दुनिया भर में तनाव चरम पर पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि वेनेजुएला हमले में नागरिकों और सैनिकों समेत 40 की मौत हुई है.
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है. राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है. अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Absolute Resolve नाम दिया है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा.
अमेरिकी एयरस्ट्राइक में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है. The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है. अधिकारी ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए पहचान उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी.
यह एयरस्ट्राइक 3 जनवरी को शुरू किए गए ऑपरेशन Operation Absolute Resolve के तहत की गई थी. इसी ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया गया.
न्यूयॉर्क पहुंचा विमान
वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर आया विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर लैंड कर चुका है. लैंडिंग के बाद मादुरो को कड़ी सुरक्षा के बीच विमान से उतारते देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा फेडरल एजेंट्स उन्हें घेरे हुए थे, जबकि कुल मिलाकर तीन दर्जन से अधिक अमेरिकी फेडरल एजेंट्स रनवे पर मौजूद थे.
स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 5:25 बजे, हिरासत में लिए गए व्यक्ति को विमान से नीचे उतारा गया, जिसे मादुरो माना जा रहा है. वह बेहद सावधानी से सीढ़ियों से नीचे उतरे और फिर उन्हें चारों ओर से घेरकर टरमैक के पार ले जाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








