
वीमेन स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स को अब No Entry, ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आदेश के बाद अब अमेरिका में ट्रांसजेंडर्स महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर भी लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हलचल मचाते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप ने महिला स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स एथलीट्स की एंट्री बैन करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए हैं.
ट्रंप के इस आदेश के बाद अब अमेरिका में ट्रांसजेंडर्स महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर भी लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए.
इस एग्जिक्यूटिव आदेश का नाम 'कीपिंग मेन आउट ऑफ वीमेंस स्पोर्ट्स' हैं, जिसके तहत न्याय और शिक्षा विभागों सहित संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने की पूरी छूट दी गई है कि फेडरल फंडिंग हासिल कर रही संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के नियमों के अनुसार काम करें, जिसमें जेंडर का मतलब जन्म के समय का जेंडर है.
इस फैसले के बाद व्हाइट हाउस कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश ट्रंप के उस वादे का नतीजा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को खेलों में समान मौके दिए जाने की बात कही थी. स्कूल, कॉलेजों और अन्य एथलीट एसोसिएशन में इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. बता दें कि यह आदेश ऐसे समय पर लागू हुआ है, जब देश में नेशनल गर्ल्ड एंड वीमेन इन स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










