
वीडियो में नेहा कक्कड़ का बेबी बंप देख सास भी हो गई थीं हैरान, बोलीं- बेटा गुड न्यूज जल्दी नहीं हो गई
AajTak
अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर नेहा ने कहा, 'सच बताऊं तो जब गाना आया था 'ख्याल रख्या कर' और उसमें पेट देखकर मम्मी जी कहती हैं- बेटा गुड न्यूज काफी जल्दी नहीं हो गई. मैंने कहा- मम्मी जी कम से कम आप तो ऐसे नहीं बोलो. आप तो सब जानते हो हमारी तो अभी शादी हुई है. अभी मिले हैं. '
फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. नेहा की शादी के बाद कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की रयूमर्स भी सामने आ चुकी हैं. अपनी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं पर बात करते हुए नेहा कक्कड़ ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग में उनका बेबी बंप देखकर उनके हसबैंड की मम्मी ने भी नेहा को सच में प्रेग्नेंट समझ लिया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












