
विशेष: धर्मांतरण रैकेट के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, खुल रहे छांगुर के काले कारनामे
AajTak
पिछले कुछ सालों में धर्मांतरण को लेकर देश भर में बवाल हुआ है. विदेशी फंडिंग से चल रही धर्मांतरण की साजिशों का पर्दाफाश हुआ है. इस साजिश के मास्टरमाइंड छांगुर के साम्राज्य में उसके करीबी रिश्तेदार भी शामिल थे. छांगुर के भतीजे सबरूज़ के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया. यह मकान ग्राम समाज की जमीन पर बना था. छांगुर का सिंडिकेट सिर्फ धर्मांतरण ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












