
विपक्ष के 24 वर्सेस NDA के 19: बेंगलुरु में UPA के महाजुटान के जवाब में दिल्ली में कल एनडीए का मेगा शो... जानिए कौन कितना ताकतवर?
AajTak
बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्ष की दूसरे दौर की बैठक हो रही है. इसमें 24 पार्टियां शामिल होने जा रही हैं. विपक्ष की बैठक के जवाब में बीजेपी ने 18 जुलाई को एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है. बीजेपी अपने पुराने सहयोगियों को राज्यों के छोटे दलों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गई. ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद अमित शाह ने ट्वीट कर राजभर की पार्टी के NDA गठबंधन में शामिल होने की जानकारी दी. शाह ने कहा कि राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी. सुहेलदेव पार्टी 2017 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. 2017 में राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. लेकिन बाद में वे एनडीए से बाहर हो गए और 2022 में उन्होंने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ऐसे वक्त पर एनडीए कुनबे में शामिल हुई, जब बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. बताया जा रहा है कि विपक्षी दल की इस बैठक में 24 पार्टियां शामिल होंगी.
NDA के कुनबे को बढ़ाने की कोशिश में जुटी बीजेपी
- लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष की दिशा में जून में पटना में पहली बैठक हुई थी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में करीब 15 दल शामिल हुए थे. इसके बाद 17-18 जुलाई को दूसरे दौर की बैठक बेंगलुरु में रखी गई. इस बैठक में 24 दलों के नेताओं ने शामिल होने के लिए हामी भरी है.
- उधर, एकजुट होते विपक्ष का काट खोजने के लिए बीजेपी ने भी छोटे दलों को साथ लाने के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है. राजभर का एनडीए में आना इस बात के संकेत हैं कि बीजेपी ने अपने पुराने सहयोगियों को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले साथ लाने में जुट गई है.
- बीजेपी ने बुलाई एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












