
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की पहली बैठक कल, मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने पर बनेगी रणनीति
AajTak
17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी. कांग्रेस की बुलाई इस बैठक में 26 दल के नेता शामिल हुए थे. बैठक में नए गठबंधन का नाम I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस रखा गया है. अब विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को होगी. इसमें संसद के मॉनसून सत्र पर चर्चा होगी.
नई दिल्ली. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली बैठक गुरुवार को होगी. इस बैठक में मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने पर साझा रणनीति बनेगी. सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में होगी.
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और यह 11 अगस्त तक चलेगा. विपक्षी दल के एक नेता ने बताया कि मॉनसून सत्र के पहले दिन से संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है.
सूत्रों के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु में मंगलवार को हुई विपक्षी बैठक में जिस रणनीति पर चर्चा हुई थी, उसे संसद में भी विपक्षी दलों द्वारा अपनाया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि सभी पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से उन मुद्दों पर साथ आने का फैसला किया, जिन्हें वे संसद में सरकार के खिलाफ उठाना चाहते हैं.
गठबंधन को दिया गया नया नाम
इससे पहले 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी. कांग्रेस की बुलाई इस बैठक में 26 दल के नेता शामिल हुए थे. बैठक में नए गठबंधन का नाम I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस रखा गया है.
बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन को INDIA नाम क्यों दिया गया, इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा, ये लड़ाई विपक्ष और बीजेपी के बीच नहीं है. लड़ाई बीजेपी की विचारधारा और उनकी सोच के खिलाफ है. वो देश पर हमला कर रहे हैं. बेरोजगारी फैल रही है. ये लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












