
विधानसभा से जनसभा तक... रेप को लेकर राजनेताओं के वो बयान जो शर्मसार कर देते हैं
AajTak
वैसे सियासी गलियारे से महिलाओं और रेप पर अशोभनीय टिप्पणी के कई मामले आ चुके हैं. आइए जानते हैं कुछ नेताओं के ऐसे बयान...
रेप (RAPE) को लेकर राजनेताओं के बयान कई बार शर्मसार कर देते हैं. ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है. यहां विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कहा था कि 'जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता, तो लेटिए और मजे लीजिए.' हैरानी वाली बात ये थी कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने के बजाय इस पर ठहाके लगाकर हंसने लगे. हालांकि, बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधायक ने माफी मांग ली है. वैसे सियासी गलियारे से महिलाओं और रेप पर अशोभनीय टिप्पणी के कई मामले आ चुके हैं. आइए जानते है कुछ नेताओं के ऐसे बयान...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












