
विदेश में रहने वाले भारतीयों ने पिछले साल घर भेजे 135 अरब डॉलर, टूटा पिछला रिकॉर्ड
AajTak
RBI की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत को मिलने वाली रेमिटेंस आमतौर पर विदेशी निवेश (FDI) से ज्यादा होती है जो इसे स्थिर बाहरी फंडिंग का जरिया बनाती है. सााल 2023-24 में सबसे ज्यादा रेमिटेंस अमेरिका से आई (27.7 फीसदी), इसके बाद यूएई (19.2 फीसदी), यूके (10.8 फीसदी), सऊदी अरब (6.7 फीसदी) और सिंगापुर (6.6 फीसदी) रहा.
विदेश में रहने वाले भारतीय सबसे ज्यादा पैसा अपने देश वापस भेजते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डेटा के मुताबिक पिछले वित्तीय साल में भारतीय प्रवासियों ने 135 अरब डॉलर की रेमिटेंस यानी विदेश से अपने घर पैसा भेजा, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है.
पिछले दस साल में भारत में आने वाली रेमिटेंस लगभग दोगुनी हो गई है. साल 2014-15 में जहां ये 69 अरब डॉलर थी, वही 2024-25 में बढ़कर 135.46 अरब डॉलर हो गई, यानी 94.21 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. देखा जाए तो 2001 से भारत रेमिटेंस पाने वाला सबसे बड़ा देश बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक के अनुसार, 2023-24 में भारत ने 118 अरब डॉलर की रेमिटेंस पाई जो सबसे ऊपर है. इसके बाद मेक्सिको (68 अरब डॉलर) और चीन (48 अरब डॉलर) हैं.
RBI की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत को मिलने वाली रेमिटेंस आमतौर पर विदेशी निवेश (FDI) से ज्यादा होती है जो इसे स्थिर बाहरी फंडिंग का जरिया बनाती है. सााल 2023-24 में सबसे ज्यादा रेमिटेंस अमेरिका से आई (27.7 फीसदी), इसके बाद यूएई (19.2 फीसदी), यूके (10.8 फीसदी), सऊदी अरब (6.7 फीसदी) और सिंगापुर (6.6 फीसदी) रहा.
साल 2023-24 में महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा (20.5 फीसदी) रेमिटेंस पाई जो 2020-21 के 35.2 फीसदी से कम है. इसके बाद केरल (19.7 फीसदी जो पहले 10 फीसदी से बढ़ा), तमिलनाडु (10.4 फीसदी), तेलंगाना (8.1 फीसदी) और कर्नाटक (7.7 फीसदी) हैं.
औसतन 26.5 फीसदी रेमिटेंस नकद रूप में और 73.5 फीसदी डिजिटल तरीके से आई. सऊदी अरब से 92.7 फीसदी रेमिटेंस डिजिटल आई, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (89.5 फीसदी) जबकि इटली से 65 फीसदी और कनाडा से 60 फीसदी रेमिटेंस नकद में आई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







