
विदेश में भी भारतीय त्योहार की रौनक, देखें New Jersey में Chhath की धूम
AajTak
लोक आस्था का महापर्व छठ, मूल रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में मनाया जाता है. लेकिन पिछले कुछ सालों में छठ पूजा की धूम पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रही है. अमेरिका के न्यूजर्सी में भी छठ धूमधाम से मनाया गया. न्यूजर्सी के थॉमसन पार्क में भारतीय इकट्ठा हुए. महिलाओं ने सूर्य को जल अर्पित किया. अमेरिका में भारतीय वेशभूषा में इकट्ठी महिलाओं ने विदेश में भी भारतीय त्योहार को जोरशोर से मनाया, देखें वीडियो

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












