
विदेशों में बढ़ी भारत के इन व्हिस्की ब्रांड्स की मांग, शराब से सरकार को हो रहा बंपर मुनाफा
AajTak
विदेशों में भारतीय शराब की मांग बढ़ती जा रही है. भारत के कई व्हिस्की ब्राड्स जैसे इंद्री, अमृत विदेशों में खूब लोकप्रियता हासिल कर रही हैं. इसे देखते हुए इस साल भारत की शराब से विदेशी कमाई बढ़ने वाली है.
शराब से भारत की विदेशी कमाई में भारी बढ़ोतरी होने वाली है क्योंकि भारत की व्हिस्की की मांग काफी बढ़ गई है. भारत में उत्पादित हो रहे व्हिस्की इंद्री, अमृत और रामपुर की मांग विदेशों में काफी बढ़ रही है जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि जल्द ही भारत को एल्कोहल से होनेवाली कमाई बढ़कर एक अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी.
वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल का कहना है कि 2023-24 का यह वित्त वर्ष 31 मार्च का समाप्त होगा और भारत को अप्रैल से अक्टूबर तक ही एल्कोहल निर्यात से 23 करोड़ डॉलर मिल चुके हैं. पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की एल्कोहल से विदेशी कमाई 32.5 करोड़ डॉलर थी.
अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भारतीय शराब की मांग बढ़ रही है...अगले कुछ सालों में इसके एक अरब डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है. भारत का पेय पदार्थों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है और धीरे-धीरे दुनिया भर में इन ब्रांडों की मांग भी बढ़ रही है.'
एल्कोहल उत्पादों का वैश्विक व्यापार लगभग 130 अरब डॉलर का है. इस क्षेत्र में विश्व व्यापार पर स्कॉच व्हिस्की का कब्जा है जो 13 अरब डॉलर की कमाई करती है.
भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का क्या होगा एल्कोहल निर्यात पर असर?
भारत ने व्यापार को आसान बनाने के लिए श्रीलंका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों से मुक्त व्यापार समझौता किया है. राजेश अग्रवाल से जब पूछा गया कि क्या भारत के मुक्त व्यापार समझौते एल्कोहल निर्यात से होने वाले आय को बढ़ावा देने में मदद करेंगे तो उन्होंने कहा, 'हम इसे लेकर अभी बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं. हम विभिन्न देशों के लिए शुल्क में रियायतें पाने की भी कोशिश कर रहे हैं.'

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.







