
विदेशी दुल्हन खरीदकर मत लाओ- चीन को क्यों करनी पड़ी अपने नागरिकों से अपील, क्यों करोड़ों युवक अविवाहित?
AajTak
चीन ने बांग्लादेश में रहते अपने नागरिकों से अपील की है कि विदेशी दुल्हन खरीदने से बचें, वरना नतीजे गंभीर हो सकते हैं. दरअसल, सेक्स रेश्यो गड़बड़ाने के बाद से चीनी पुरुषों की शादी नहीं हो पा रही. ऐसे में वे बांग्लादेश ही नहीं, कई एशियाई देशों में दुल्हनों की खरीदी कर रहे हैं. अब चीनी दूतावास अपने लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दे रहा है.
लगभग तीन साल पहले चीन से एक तस्वीर वायरल हुई थी. गले में चेन से बंधी हुई एक युवती, जिसे शादी के लिए तस्कर किया गया था. दक्षिणपूर्वी चीन में बरामद हुई युवती को नाम दिया गया- लिटिल प्लम फ्लावर. लड़की की कहानी पुरानी चीनी कहानियों से मिलती-जुलती थी, जहां उसे जबरन दुल्हन बनाया जा रहा था. युवती को बेहद ठंड में भी एक खुले कमरे में रखा गया था, जहां से उसे आते-जाते लोग देख सकें और पसंद आ जाए तो शादी के लिए खरीद सकें.
अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक चीन ने मामले को ढांपने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन लंबे समय तक तूफान मचा रहा. अब एक बार फिर ब्राइड ट्रैफिकिंग चर्चा में है. ढाका स्थित चीनी दूतावास ने खुद एडवायजरी निकालते हुए अपने लोगों को क्रॉस-बॉर्डर शादियों से बचने कहा है.
चीन में ऐसा क्या हो रहा है जो वहां के लड़कों को रिश्ते के लिए लड़कियां नहीं जुट रहीं. और क्या इसी वजह से चीनी युवक दूसरे देशों से दुल्हन खरीद रहे हैं? ये समझने से पहले एक बार तीन साल पहले वायरल हुई लिटिल प्लम फ्लावर की कहानी को थोड़ा और डिटेल में पढ़ते चलें. यांग सरनेम की युवती चीन के युन्नान प्रांत की थी.
नब्बे के दशक में दो बार चीन के भीतर ही उसकी दुल्हन की तरह खरीद-फरोख्त हुई. हाल में इतने सालों बाद एक बार फिर उसे डिस्प्ले के लिए खुले कमरे में रखा गया था ताकि खरीदार उसे देख-परख सकें. इंटरनेशनल एनजीओ और थिंक टैंक ह्यूमन राइट्स वॉच का आरोप है कि मामला वायरल होने पर सरकार ने उसपर लीपापोती करनी चाही. यहां तक कि खोजबीन कर रहे अपने ही नागरिकों को भी परेशान किया.
इसके तुरंत बाद एक और मामला आया. शान्शी प्रांत में एक पुरुष ने कथित तौर पर एक बेघर स्त्री को अगवा किया और उससे जबरन शादी कर ली. युवती भाग न जाए, इसके लिए उसे लगातार पिंजरे में रखा गया. ये वीडियो इंटरनेट से डिलीट हो चुका.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










