
विक्रम वेधा के रीमेक में सैफ अली खान को देखने का इंतजार कर रहे R Madhavan, बताई वजह
AajTak
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन ने विक्रम का रोल निभाया था. वहीं वेधा के किरदार में साउथ स्टार विजय सेतुपति को देखा गया था. इस फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान विक्रम बने हैं और ऋतिक रोशन वेधा के रोल में हैं. ऐसे में जब एक इंटरव्यू में माधवन से पूछा गया कि किसकी परफॉरमेंस को देखने का इंतजार वह कर रहे हैं.
आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट' के चलते चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म की खूब सराहना हो रही हैं. ऐसे में देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. दूसरी तरह माधवन की 2018 में आई फिल्म 'विक्रम वेधा' का रीमेक बनाया जा रहा है. इस रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. माधवन ने बताया कि वह दोनों में से किसे देखने के लिए उत्साहित हैं.
बन रहा माधवन की फिल्म का रीमेक
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन ने विक्रम का रोल निभाया था. विक्रम एक ईमानदार पुलिसवाला था, जो गैंगस्टर वेधा का सामना करता है. वेधा के किरदार में साउथ स्टार विजय सेतुपति को देखा गया था. इस फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान विक्रम बने हैं और ऋतिक रोशन वेधा के रोल में हैं. ऐसे में जब एक इंटरव्यू में माधवन से पूछा गया कि किसकी परफॉरमेंस को देखने का इंतजार वह कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वह 'डिप्लोमैटिक जवाब' नहीं देना चाहते.
Rocketry सेट पर साथ दिखे R Madhavan-Ranbir Kapoor-Shah Rukh Khan, यूजर्स बोले- प्रिंस और किंग
किसे देखना चाहते हैं मैडी?
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में आर माधवन ने कहा, 'मैं बहुत डिप्लोमैटिक जवाब नहीं देना चाहता. ऋतिक रोशन बहुत हैंडसम लग रहे हैं, लेकिन मुझे सैफ को देखने का इंतजार है, क्योंकि वह मेरा किरदार निभा रहे हैं. मैं देखना चाहता हूं कि क्या वह मुझे मात देकर इस किरदार को और बेहतर बना पाएंगे, क्योंकि मुझे महसूस हो रहा है कि वह ऐसा कर सकते हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











