
विक्की कौशल के रैप से इम्प्रेस हुए दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन, देखें Video
AajTak
वीडियो में विक्की कौशल, Sofi Tukker के गाने पर्पल हैट पर रैप करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में विक्की लिप सिंक कर रहे हैं, जो काफी बढ़िया है. उन्होंने पिंक हूडी और ऑफ व्हाइट शर्ट पहनी है. विक्की वीडियो में अपने बाल संवारते हैं और फिर रैप शुरू करते हैं. उनका रैप सही में जबरदस्त है.
विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. विक्की फिल्मों में अपने बढ़िया अभिनय के लिए तो जाने जाते ही हैं, साथ ही अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं. अब विक्की कौशल ने एक जबरदस्त रैप वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर फैंस क्या, बॉलीवुड के सेलेब्स भी उनसे इम्प्रेस हो गए हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












