
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips): घर की हर दिशा को सजाने का है अलग नियम, दूर होती हैं वित्तीय परेशानियां
AajTak
वास्तु टिप्स (Vastu Shashtra Tips): भौतिक सुख-सुविधाएं हर इंसान के जीवन में बहुत अहमियत रखती हैं. कई लोगों को यह आसानी से, आराम से मिलती चली जाती हैं तो कइयों को इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में छोटे-छोटे वास्तु टिप्स आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं.
वास्तु टिप्स (Vastu Shashtra Tips): पैसा हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. कई लोगों को इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार धन, तरक्की और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए आप घर में ही कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं. - उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में रखें कुबेर यंत्र: वास्तु के अनुसार भगवान कुबेर धन और समृद्धि के देवता हैं और उत्तर-पूर्व दिशा भगवान कुबेर द्वारा शासित है. इस दिशा से सभी अवरोधों जैसे जूता रैक या कोई भी भारी फर्नीचर को तुरंत हटा देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तरी हिस्से की दीवार पर लगा एक दर्पण या कुबेर यंत्र नए वित्तीय अवसरों को सक्रिय करना शुरू कर सकता है. - दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में रखें लॉकर्स या तिजोरी: वास्तु शास्त्र के अनुसार, वित्तीय स्थिरता के लिए सर्वोत्तम तरीका है घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपने धन को रखना. सभी आभूषण, धन और महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज इसी दिशा में रखने चाहिए. इस दिशा में रखी गई कोई भी चीज कई गुना बढ़ जाती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












