
वायुसेना दिवस पर एयर फोर्स दिखाएगी दमखम, नए स्वदेशी LCH भी बनेंगे हिस्सा
AajTak
एयरफोर्स डे के मौके पर भारतीय वायुसेना में चंडीगढ़ में एयर शो करेगी. इस एयर शो में 83 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. एयर शो में शामिल होने वाले एयरक्राफ्ट में से 44 फाइटर एयरक्राफ्ट, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 20 हेलिकॉप्टर और 7 विंटेज एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. वहीं, 9 एयरक्राफ्ट स्टैंडबाय पर रखे जाएंगे. इस बार एयर शो की खास बात यह रहेगी कि इसमें नए लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर भी शामिल होंगे.
एयरफोर्स डे पर भारतीय वायुसेना अपना दमखम दिखाएगी. 8 अक्टूबर को हर साल वायुसेना दिवस मनाया जाता है. इसके लिए वायुसेना ने खास तैयारी की है. वायुसेना दिवस को देखते हुए चंडीगढ़ में एयर शो का आयोजन किया जा रहा है.
इस एयर शो में 83 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. एयर शो में शामिल होने वाले एयरक्राफ्ट में से 44 फाइटर एयरक्राफ्ट, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 20 हेलिकॉप्टर और 7 विंटेज एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. वहीं, 9 एयरक्राफ्ट स्टैंडबाय पर रखे जाएंगे. इस बार एयर शो की खास बात यह रहेगी कि इसमें नए लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर भी शामिल होंगे.
एयर शो के 2 दिन पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी गतिविधियों से निपटने के लिए उचित उपाय किए हैं.
वायु सेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हालिया घटनाक्रम किसी भी चुनौती को दूर करने के लिए एक मजबूत सेना की जरूरत को दर्शाता है.
एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना 'सबसे खराब स्थिति' सहित सभी प्रकार की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयारी कर रही है. एय फोर्स किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
उन्होंने कहा आगे कहा कि हम सक्रिय रूप से तैनात और हमेशा सतर्क रहते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना एलएसी के साथ सभी चीनी गतिविधियों की निगरानी करना जारी रखे हुए है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति सामान्य होने के लिए बेंचमार्क यथास्थिति में वापस आना और सभी घर्षण बिंदुओं में विघटन को पूरा करना होगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







