वायरल हो रहा तारक मेहता की दयाबेन का मजेदार वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
इस शो का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला चेहरा दिशा वकानी उर्फ़ दया बेन काफी टाइम से गायब हैं. उनके फैंस उनको देखने के लिए काफी बेताब हैं, जिसका सबूत हम आपको दे सकते हैं. दिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि उनके एक फैन द्वारा एडिट किया गया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा देश भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो में से एक है. आए दिन शो में मजेदार सीन देखने को मिलते हैं, जो कि सभी का काफी एंटरटेनमेंट करते हैं. हालांकि, इस शो का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला चेहरा दिशा वकानी उर्फ़ दया बेन काफी टाइम से गायब हैं. उनके फैंस उनको देखने के लिए काफी बेताब हैं, जिसका सबूत हम आपको दे सकते हैं. दिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि उनके एक फैन द्वारा एडिट किया गया है. दिशा वकानी उर्फ़ दया बेन का फनी वीडियो उनका ये वीडियो फैन पेज पर देखने को मिला. ये वीडियो किसी हॉलीवुड फिल्म का है, जिसपर उनके फैन ने किसी एप्लीकेशन से दिशा वकानी का चेहरा लगा दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कभी दिशा कुछ सोच रही हैं, कभी शॉपिंग कर रही हैं, तो कभी भागते हुए सड़क पर गिर जाती हैं. उनका ये फनी वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












