
वायरल सॉन्ग 'Manike Mage Hithe' पर गीता कपूर संग शिल्पा शेट्टी का जबरदस्त डांस, छाया Video
AajTak
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गीता कपूर के साथ ट्रेंडिंग वायरल सॉन्ग 'मनिके मगे हिते' पर डांस करते हुए रील वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा और गीता इस सुपरहिट सॉन्ग पर एक दूसरे के साथ डांस स्टेप्स मैच करते हुए नजर आ रही हैं. दोनों के सिजलिंग डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा की शो में को-जज गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ खॉस बॉन्डिंग हमेशा ही देखने को मिलती है. शिल्पा शेट्टी ने अब सुपर डांसर 4 के मंच से गीता कपूर संग डांस करते हुए एक नया वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा और गीता दोनों ही एक दूसरे के साथ जमकर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












