
वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल... कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
AajTak
सूत्रों की मानें तो 7 चरणो में ये चुनाव हो सकता है. लेकिन उससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं. बीजेपी 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है. इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी लिस्ट जारी कर दी हैं. इस बीच आज शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 60 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
अगले सात दिनों के अंदर 2024 की लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 7 चरणो में ये चुनाव हो सकता है. लेकिन उससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं. बीजेपी 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है. इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी लिस्ट जारी कर दी हैं. इस बीच आज शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है.
केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी वायनाड, भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की पहली लिस्ट में 15 जनरल तो 24 एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगिरी के उम्मीदवार शामिल हैं. साथ ही इनमें 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से कम है.
यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई थी. इसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें शामिल थीं. इनमें से अब 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है. फिलहाल बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी है और माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट भी आने वाले कुछ दिनों में जारी करेगी.
(खबर अपडेट की जा रही है)

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







