
वायनाड त्रासदी पर पिनाराई विजयन ने किया था ऑरेंज अलर्ट न मिलने का दावा, केंद्र ने किया खंडन
AajTak
केंद्र ने कहा कि भूस्खलन 30 जुलाई को सुबह करीब 2:17 बजे हुआ. साथ ही दावा किया कि केरल सरकार के पास चेतावनी पर कार्रवाई करने के लिए "पर्याप्त समय" था. बयान में कहा गया कि आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय नीति के अनुसार आपदा प्रबंधन को लेकर पर्याप्त तैयारी और उपायों की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की होती है.
केंद्र सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इस दावे का खंडन किया कि वायनाड में बड़े पैमाने पर भूस्खलन से पहले कोई ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया था, केंद्र सरकार ने कहा कि 29 जुलाई की दोपहर को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और यह 30 जुलाई तक के लिए था. इसके साथ ही भूस्खलन और स्थानीय स्तर पर जलभराव की संभावना जताई गई थी.
केंद्र ने कहा कि भूस्खलन 30 जुलाई को सुबह करीब 2:17 बजे हुआ. साथ ही दावा किया कि केरल सरकार के पास चेतावनी पर कार्रवाई करने के लिए "पर्याप्त समय" था.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे को खारिज करने के बाद केंद्र सरकार ने ये फैक्ट पेश किए कि राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण वायनाड में संभावित प्राकृतिक आपदा के बारे में केंद्र की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया.
सरकार ने एक बयान में कहा कि इस दुखद घटना से 5 दिन पहले IMD द्वारा जारी किए गए भारी बारिश के अलर्ट में 25, 26, 27, 28 और 29 जुलाई के आधार पर 29 जुलाई को 8.30 बजे से 30 जुलाई 8.30 बजे के दौरान केरल में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया था.
बयान में कहा गया कि आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय नीति के अनुसार आपदा प्रबंधन को लेकर पर्याप्त तैयारी और उपायों की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की होती है. केंद्र ने आगे कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने भी 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे वायनाड के लिए राज्य अधिकारियों को भूस्खलन की चेतावनी दी थी, जबकि आपदा 30 जुलाई की सुबह हुई थी.
केंद्र के डॉक्यूमेंट्स में कहा गया है कि जैसा कि केरल के मुख्यमंत्री ने खुद बताया है कि GSI ने 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे वायनाड में भूस्खलन की चेतावनी दी थी, जबकि केरल के SDMA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूस्खलन 30 जुलाई की रात 2.17 बजे हुआ था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







