
वाइट हाउस और पेंटागन में खींचतान, क्या राष्ट्रपति ट्रंप के पास इंटेलिजेंस का अलग सोर्स भी है?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां की खुफिया एजेंसियां कई बार एक सुर में बात नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे के उलट बयान देते हैं. हाल में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह कर दिए. वहीं पेंटागन का कहना है कि साइट्स आंशिक तौर पर डैमेज हुई हैं, और कुछ समय बाद दोबारा चल पड़ेंगी. ये विरोधाभास पहले से दिखता आया है.
ज्यादातर देश ऐसे हैं, जो अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिकी खुफिया तंत्र पर भरोसा करते हैं. वहीं खुद वाइट हाउस कई बार अपने ही इंटेलिजेंस से अलग बातें कर डालता है. मिसाल के तौर पर हाल में ईरान पर हुई एयरस्ट्राइक को लेकर ट्रंप ने अलग बात कहीं, और पेंटागन ने अलग. तो क्या वाइट हाउस के पास खुफिया सूचनाओं का कोई अलग जरिया भी है? क्यों एक ही देश में लीडर और खुफिया विभाग के बीच तनातनी हो रही है?
क्या है ईरान का मामला 21 जून को अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक करते हुए तीन अहम न्यूक्लियर ठिकानों पर मिसाइलें और बंकर बस्टर बम गिराए. ट्रंप ने हमलों की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटीज पूरी तरह तबाह हो चुकी. अब इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं. पेंटागन की एक यूनिट डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट में कहा गया कि हालात उतने भी खराब नहीं, जितना ट्रंप ने दावा किया था. इधर ट्रंप और वाइट हाउस अधिकारियों ने इंटेलिजेंस को ही गलत कह दिया.
वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि पेंटाइन की रिपोर्ट क्लासिफाइड थी. उसे लीक करना और झूठे दावे करना राष्ट्रपति और मिलिट्री को नीचा दिखाने की साजिश है. बुधवार को नाटो बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे ट्रंप ने भी पेंटागन की बात को खारिज कर दिया.
ट्रंप ही नहीं, पहले भी प्रेसिडेंट और खुफिया एजेंसियां टकराती रहीं. लेकिन इसके लिए पहले ये समझ लें कि यूएस में सब कुछ पेंटागन के अधीन नहीं आता, बल्कि इंटेलिजेंस कई हिस्सों में बंटा हुआ है.
कौन, किसने अधीन करता है काम डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA), जिसने अभी ईरान पर दावे किए, वो पेंटागन के साथ काम करती है. इसका काम है विदेशी सेनाओं की ताकत पर सूचना जुटाना. और जंग के हालात बनें तो खुफिया बातें निकालना. CIA जिसका नाम अक्सर आता है, वो प्रेसिडेंट और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के साथ काम करती है. ये पेंटागन का हिस्सा नहीं, बल्कि इंडिपेंडेंट एजेंसी है. NSA तकनीकी तौर पर पेंटागन के साथ है, लेकिन इसका ऑपरेशन स्वतंत्र तरीके से होता है. यह कम्युनिकेशन और साइबर सिक्योरिटी पर काम करती है. FBI कानून मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था है. यह देश के अंदर आतंकवाद, जासूसी, साइबर क्राइम और दूसरे तरह के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर काम करती है और डोमेस्टिक एजेंसी है.
कब-कब राष्ट्रपति और एजेंसी हुए आमने-सामने 9/11 हमलों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति बुश ने दावा किया कि इराक के पास वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन हैं. यानी बायो, केमिकल या न्यूक्लियर हथियार, जिनसे भारी तबाही मच सकती है. इसी बात को आधार बनाकर यूएस ने साल 2003 में इराक पर हमला किया. बुश प्रशासन और भी कई दावे कर रहा थआ, जैसे इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के अलकायदा से रिश्ते हैं और वे अमेरिका को खत्म करना चाहते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








