
'वह शानदार शख्सियत हैं...', आलोचनाओं से घिरे डोनाल्ड ट्रंप ने की एलॉन मस्क की तारीफ
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में एलॉन मस्क के साथ अपने रिश्ते और विवाद को लेकर बात की है. उन्होंने मस्क को एक शानदार व्यक्ति बताया है और कहा उन्होंने मेरे साथ प्रचार किया पर वो थोड़ा नाराज हो गए. ट्रंप ने एक सवाल का जवाब देते हुए ये भी कहा कि मैं नहीं चाहता कि हर किसी के पास इलेक्ट्रिक कार हो.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला व स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क के बीच चल रही खींचतान लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. इसी बीच ट्रंप ने मस्क की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक शानदार इंसान बताया है. हालांकि, मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना की है.
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मस्क और अपने रिश्ते, विवाद को लेकर खुलकर बात की है. बातचीत करते हुए ट्रंप ने अपने पूर्व सलाहकार को एक शानदार व्यक्ति बताया है और कहा कि वह हमेशा अच्छा काम करेंगे.
'वह होशियार व्यक्ति हैं'
ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह एक शानदार व्यक्ति हैं. मैंने उनसे ज्यादा बात नहीं की, लेकिन मुझे लगता है कि एलॉन एक शानदार व्यक्ति हैं और मुझे पता है कि वह हमेशा अच्छा करेंगे. वह एक होशियार व्यक्ति हैं. उन्होंने मेरे साथ प्रचार भी किया, लेकिन वह थोड़ा नाराज हो गए और ये सही नहीं था.'
बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ तो राष्ट्रपति ने बताया कि देखिए, इलेक्ट्रिक वाहन अनिवर्यता उनके लिए एक कठिन चीज है. आप जानते हैं, मैं नहीं चाहता कि हर किसी के पास इलेक्ट्रिक कार हो.
मस्क ने तय वक्त से पहले छोड़ा प्रशासन

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










