
'वह किसी काम को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं' जगदीप धनखड़ के भाई रणदीप बोले
AajTak
एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. NDA की ओर से जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा गया है. इसके बाद उनके भाई रणदीप ने कहा कि इस फैसले से उनका परिवार बेहद खुश है.
देश को अगले महीने यानी अगस्त में नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम फाइनल होना शुरू हो गए हैं. NDA ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसे लेकर धनखड़ के परिवार में खुशी का माहौल है. राजस्थान के रहने वाले जगदीप धनखड़ के भाई रणदीप धनखड़ ने कहा कि जब भी मेरे भाई किसी काम को अपने हाथ में लेते हैं, तो वह उसे पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं.
रणदीप ने कहा कि मेरा भाई जगदीप को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, ये काफी गौरव की बात है. इस फैसले से हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि मेरे भाई बहुत मेहनती हैं. वह किसी काम को हर हाल में पूरा करते हैं.
दरअसल, शनिवार को बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी. इसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की थी. इससे पहले दोपहर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी.
जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था कि किसान पुत्र जगदीप धनखड़ अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं. वह संविधान के जानकार हैं. उन्हें विधायिका के कार्यों का पूरा ज्ञान है. वह राज्यपाल हैं. उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की भलाई के लिए काम किया है. खुशी है कि वह हमारे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्यसभा के सभापति के तौर पर देश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे.
वहीं विपक्ष आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है. इसके लिए दोपहर में तीन बजे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर मीटिंग बुलाई गई है. इस मीटिंग में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवर के नाम पर चर्चा हो सकती है. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के लिए कैंडिडेट का नाम नहीं देगी, उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने की लास्ट डेट 19 जुलाई है.
ये भी देखें

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







