
वजन बना दुश्मन! झेले रिजेक्शन्स, नहीं बन पाईं हीरोइन, एक्ट्रेस का छलका दर्द
AajTak
एक्ट्रेस ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो उन्होंने अपने हिस्से के स्ट्रगल्स को फेस किया. हाल ही में एक इंटरव्यू में नंदिनी शर्मा ने बताया कि एक वक्त तो उनकी जिंदगी में ऐसा आया, जब हर कोई उन्हें ओवरवेट का हवाला देकर रिजेक्ट कर देता था. उनके लिए रिजेक्शन्स फेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा.
बॉलीवुड में आजकल एक चलन देखने को मिल रहा है. जितनी भी एक्ट्रेस किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आती हैं, सभी फिट दिखती हैं. टोन्ड बॉडी में दिखती हैं और फैशन सेंस कमाल का होता है. पर स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्हें ओवरवेट, ज्यादा कम वजन, स्किन कलर या फिर किसी और वजह से ऑडिशन्स में रिजेक्ट कर दिया जाता है. वह अपने सपने को पूरा करना तो दूर, उसे खुलकर जी नहीं पाती हैं. कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस नंदिनी शर्मा के साथ हुआ है.
नंदिनी का छलका दर्द दरअसल, एक्ट्रेस ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो उन्होंने अपने हिस्से के स्ट्रगल्स को फेस किया. हाल ही में एक इंटरव्यू में नंदिनी शर्मा ने बताया कि एक वक्त तो उनकी जिंदगी में ऐसा आया, जब हर कोई उन्हें ओवरवेट का हवाला देकर रिजेक्ट कर देता था. उनके लिए रिजेक्शन्स फेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. नंदिनी ने कहा, "एक्टर की लइफ में स्ट्रगल काफी होते हैं, पर जब रिजेक्शन्स से डील करने की बारी आती है तो वह बिल्कुल भी आसान नहीं होती. मैं यह इसलिए कह रही हूं, क्योंकि मेरे हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स गए हैं. मेरे ओवरवेट ने मुझे काफी डीमोटिवेट महसूस कराया है."
नंदिनी ने आगे कहा कि कई बार तो मुझे ऑडिशन देने से पहले मेरा वजन देखकर रिजेक्ट कर दिया गया. मुझे याद है वो दिन, जब मेरे वजन के कारण मुझे साउथ के एक बड़े प्रोजेक्ट में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट नहीं किया. मैं वजन कम कर रही हूं, पर मेरे लिए यह जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं. इतना जरूर है कि मैंने ऑडिशन्स देने बंद नहीं किए. रिजेक्शन्स झेलना सीख गई हूं, क्योंकि मैं एक्टर बनने को लेकर पैशनेट हूं. मैं रोज एक्सरसाइज करती हूं और खुद को फिट रखने की कोशिश करती हूं. नंदिनी ने आखिर में कहा कि मुझे लगता है कि यह सही समय है कि एक्ट्रेसेस की खूबसूरती को नहीं, बल्कि टैलेंट को परखना चाहिए. जिस तरह के रिजेक्शन्स मैंने झेले हैं, वह किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं.
बात करें नंदिनी के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने 'फाल्तू' सीरियल में निगेटिव रोल निभाया था. इसके अलावा नंदिनी वेब सीरीज 'जांबाज हिंदुस्तान के' में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, इनका किरदार इतना इम्पैक्टफुल नहीं था, जितना बाकी के किरदारों का रहा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












